मनासा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मीसाबंदी घनश्याम विजयवर्गीय के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। वे लंबे समय से जनसेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे।
अंतिम संस्कार के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला। विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का ध्वज ओढ़ाया तथा अंतिम यात्रा में शामिल होकर अंतिम विदाई दी।
इस अवसर पर दिवंगत नेता को राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
उपस्थित लोगों ने उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि घनश्याम विजयवर्गीय का जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा और उनके निधन से पार्टी एवं क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। अंत में सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।