देवरी खवासा। सनातन पब्लिक स्कूल के लिए इस वर्ष गर्व का विषय रहा कि विद्यालय के 5 विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 में चयन हुआ है, जबकि 4 विद्यार्थी वेटिंग सूची में शामिल हुए हैं।
नवोदय में चयनित विद्यार्थियों में कृष्णा पिता प्रहलाद गुर्जर, कल्पना पिता लालूप्रसाद पाटीदार, तृप्ति पिता कालूराम पाटीदार, दुर्गेश पिता अर्जुन राठौर एवं रचित पिता राधेश्याम पाटीदार शामिल हैं।
वेटिंग सूची में जीवन पिता विष्णुलाल मेघवाल, प्रद्युम्न पिता गणेश पाटीदार, लक्ष्यराज सिंह पिता लाखन सिंह, चपलाना एवं माधव पाटीदार पिता रामप्रसाद, देंथल के नाम शामिल हैं।
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। प्रबंधन ने बताया कि संस्था विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है और हर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम दे रही है।
विद्यालय परिवार ने कहा कि परिश्रम और लगन से ही सफलता मिलती है और विद्यार्थी इसी प्रकार आगे भी विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।