नीमच। पवित्र माहे रमजान के अवसर पर शहर स्थित शहाबुद्दीन बाबा दरगाह परिसर की चिराग मस्जिद में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जाहिद भाई कादरी ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर मस्जिद के पेश इमाम सोहेल रज़ा बरकाती साहब सहित रोजेदारों ने शहर और देश में अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी। इफ्तार कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से भी मुस्लिम धर्मावलंबी पहुंचे। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
इससे एक दिन पूर्व शबे-कद्र के मौके पर कुरान हाफिज जियाउल मुस्तफा साहब का मस्जिद परिसर में स्वागत एवं सम्मान किया गया। मस्जिद के सदर जाहिद भाई कादरी द्वारा उन्हें फूलमाला पहनाकर नजराना पेश किया गया।
साथ ही पेश इमाम सोहेल रज़ा बरकाती साहब का भी समाजजनों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।