BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2026, 11:51 am
KHABAR : देवरी खवासा में हर्षाेल्लास के साथ मनाया हिंदू नववर्ष ‘गुड़ी पड़वा’, ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक दी एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

देवरी खवासा। गांव में हिंदू नववर्ष चौत्र शुक्ल पक्ष संवत 2083 के अवसर पर गुड़ी पड़वा का पर्व हर्षाेल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवा मित्र मंडल द्वारा बस स्टैंड पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाई गई और माथे पर तिलक लगाकर एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। बस स्टैंड से गुजर रहे राहगीरों को भी तिलक लगाकर मिठाई वितरित की गई और उन्हें नववर्ष की बधाई दी गई।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सरपंच प्रतिनिधि अंबाराम गुर्जर ने बताया कि सनातन धर्म का यह हिंदू नववर्ष चौत्र माह की नवरात्रि से प्रारंभ होता है और इसे सभी सनातनी बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE