नीमच। भारत विकास परिषद सुभाष शाखा, नीमच ने कमल चौक पर साड़ी सेंटर के बाहर गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर हिंदू नववर्ष बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक पंडित मिथलेश नागर, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ओमजी बंसल, समाजसेवी संतोष चोपड़ा, प्रदीप चोपड़ा, सुनील सिंहल और सुनील गोयल वासुदेव गर्ग विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय संत पंडित मिथलेश जी नागर ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि यह हिंदू नववर्ष हर भारतीय के लिए गौरव का पर्व है। उन्होंने बताया कि इस दिन मां जगदंबे भवानी की घट स्थापना कर नवरात्रि पर्व का शुभारंभ किया जाता है। इसके साथ ही भगवान झूलेलाल और आरएसएस के प्रथम संघ चालक के जन्मोत्सव का भी महत्व है।
इस अवसर पर परिषद के सदस्यों ने भारतीय संस्कृति की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राहगीरों को कुमकुम का तिलक लगाया और मिश्री, नीम की पत्तियां एवं मिठाई वितरित कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।