BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2026, 4:53 pm
KHABAR : नीमच में सिंधी समाज ने मनाया भगवान झूलेलाल का 1076वां जन्मोत्सव, निकाली भव्य वाहन रैली, समाज की महिलाएं, पुरुष एवं युवा बड़ी संख्या में हुए शामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जी का 1076वां जन्मोत्सव ‘चेटीचंड’ पर्व भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में शहर में भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया।

वाहन रैली की शुरुआत भागेश्वर महादेव मंदिर से हुई। रैली में सबसे आगे बैंड-बाजे पर भगवान झूलेलाल के भजन प्रस्तुत किए जा रहे थे, जिसके पीछे समाज के अध्यक्ष खुली जीप में सवार होकर चल रहे थे।

रैली में समाज की महिलाएं, पुरुष एवं युवा बड़ी संख्या में दुपहिया वाहनों पर कतारबद्ध होकर शामिल हुए और ‘जय झूलेलाल’ के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कई युवक हाथों में धर्म ध्वजा लेकर चल रहे थे, जिससे उत्साह का माहौल बना रहा।

रैली भागेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर एलआईसी रोड, शिवाजी सर्कल, फवारा चौक, कमल चौक, विजय टॉकीज चौराहा, रवींद्रनाथ टैगोर मार्ग, ब्रह्माकुमारी संस्थान, गर्ल्स कॉलेज, चौकन्ना बालाजी, जाजू बिल्डिंग, घंटाघर, नया बाजार, बारादरी और फ्रूट मंडी होते हुए विकास नगर स्थित झूलेलाल मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया।

समाजजनों ने बताया कि चेटीचंड का यह पावन पर्व पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जिसमें पूरे समाज की एकजुटता देखने को मिल रही है।

वाहन रैली के समापन के बाद आज रात्रि भागेश्वर मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कल प्रातः से धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम प्रारंभ होगा। सुबह 6 बजे भगवान झूलेलाल का विशेष अभिषेक किया जाएगा तथा सुबह 8 बजे ज्योत प्रज्वलन होगा। इसके पश्चात सुबह 10 बजे शहर के प्रमुख मार्गों से शाही शोभायात्रा निकाली जाएगी।

दोपहर 1 बजे शोभायात्रा के समापन के बाद समाजजनों के लिए लंगर (सामूहिक भोज) का आयोजन किया जाएगा। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जन्मोत्सव का समापन होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE