नीमच। समीपवर्ती राजस्थान राज्य के केसुंदा स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में गुरुवार 19 मार्च 2026 से शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। आयोजन को लेकर शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया।
आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा प्रारंभ होने से पूर्व सुबह 8 बजे श्री भैसा श्री माता मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल मां विंध्यवासिनी धाम पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कथा का शुभारंभ किया गया।
शिव महापुराण कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा, धार्मिक प्रसंगों एवं आध्यात्मिक संदेशों का श्रवण कराया जा रहा है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर शिव महापुराण कथा का लाभ लेने की अपील की है।