BREAKING NEWS
BIG NEWS : त्योहार से पहले प्रशासन अलर्ट, खेरखेड़ी.. <<     उज्जैन कलेक्ट्रेट में लोकायुक्त का छापा, 20.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले सजा नीमच का पटाखा बाजार,.. <<     KHABAR : जावरा में दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट,.. <<     जाम में फंसी एंबुलेंस तो खुद ट्रैक्टर को.. <<     KHABAR : राहुल के प्रमोशन के साथ कांग्रेस का.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में सफाईकर्मियों की.. <<     KHABAR : सिंहस्थ 2028 ऐसा हो जो पहले कभी न हुआ हो,.. <<     KHABAR : दड़ौली पंचायत में चार साल में ढाई करोड़ से.. <<     BIG VIDEO UPDATE : एमपी में दिवाली से पहले सफाई का बवाल!.. <<     REPORT : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और सांप्रदायिक.. <<     KHABAR : मावा भंडार, रेस्टोरेंट और दूध डेयरी पर.. <<     KHABAR : नेशनल हाईवे-46 पर संदिग्ध हालत में मिला.. <<     किसानों की सोयाबीन पर हाथ साफ करने वाली गैंग.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पंकज गांधी, परिवार में शोक की.. <<     BIG NEWS : किसानों की सोयाबीन पर डाका डालने वाली.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2026, 5:02 pm
NEWS : नववर्ष पर मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ की ओर से नगरवासियों का किया आत्मिक स्वागत अभिनंदन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ निंबाहेडा की ओर से विक्रम संवत 2083 के प्रथम दिवस गुरूवार नववर्ष के उपलक्ष्य में वेदपीठ से जुड़े वीर-वीरांगनाओं द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर आगंतुकों का मंगल तिलक लगाकर काली मिर्च, नीम कोपल व मिश्री का प्रसाद वितरित करते हुए नववर्ष की बधाईयां दी गई। वेदपीठ के प्रवक्ता ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिवस वीर वाहिनीं द्वारा हनुमान चालीसा के 51 पाठ एवं श्री कल्याण चालीसा के 51 पाठ कर सर्वत्र खुशहाली की कामना की गई। 

 21 वें कल्याण महाकुंभ के अनुष्ठान आरंभ-
आगामी आषाढ़ कृष्णा प्रतिपदा से अष्टमी तक आयोजित होने वाले एकविंशतिः 21 वें कल्याण महाकुंभ के अनुष्ठान चौत्र शुक्ला प्रतिपदा नववर्ष से प्रारंभ कर दिये गए है। जिसके तहत  लघु रुद्र परायण अनुष्ठानों का वैदिक विधान अनुसार स्थापना कर शुभारंभ किया गया। इस पावन अवसर पर इस वर्ष प्रदेश में प्रथम बार भगवान शिव को समर्पित श्री लिंग महापुराण के कथा वाचन के अनुरूप ग्यारह हजार श्लोकों के महापुराण का पारायण  प्रारम्भ कर दिया गया। जिसमें वेदपीठ के आचार्य एवं बटुक पूरी श्रद्धा के साथ भाग ले रहे है। उन्होंने बताया कि अब तक श्री लिंग महापुराण पारायण के लिए 51 यजमानो का पंजीयन किया जा चुका है। यह अनुष्ठान आगामी 30 जून तक जारी रहेंगे। नववर्ष के प्रथम दिवस अभिजीत मुहूर्त में वेदपीठ परिसर में घट स्थापना कर कल्याण महाकुंभ संबंधी समस्त अनुष्ठान सामूहिक रूप से प्रारंभ किये गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE