BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2026, 5:12 pm
NEWS : बेटियों के सम्मान में अनोखी पहल, कन्यादान महादान योजना बनी सहारा, चैत्र नववर्ष पर बेटियों को मिला आवास का तोहफा, 10 नवविवाहित जोड़ों को भूखंड पट्टे, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर

Share On:-

प्रतापगढ़। चैत्र नववर्ष के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित संजीवनी सेवा संस्थान एवं न्यू जागृति सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा सराहनीय पहल करते हुए बेटियों को उपहार स्वरूप भूखंड के पट्टे वितरित किए गए।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामदयाल बोरदिया के निर्देशन में संचालित कन्यादान महादान योजना के अंतर्गत 10 नवविवाहित जोड़ों को लाडली आवास योजना के तहत भूखंड पट्टे प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कृषि विस्तार सहायक अधिकारी महेंद्र सिंह वर्मा ने नवदंपत्तियों को पट्टे सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्य वास्तविक रूप से धरातल पर दिखाई दे रहे हैं और समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।

संस्थान के सचिव अमर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को रिटर्न राशि के चेक के साथ भूखंड के पट्टे भी प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवविवाहित जोड़ों के लिए अपने घर का सपना साकार होना अत्यंत खुशी का विषय है। उन्होंने आगामी विवाह वाले जोड़ों से अपील की कि वे संस्थान से जुड़कर विभिन्न योजनाओं का लाभ लें।

लाभार्थी ऋचा चावड़ा ने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर समाजसेवी भगवतीलाल आजना, फील्ड अधिकारी दिलीप सिंह देवड़ा, जिला सहायक अनुसुइया मीणा, सत्यनारायण दर्जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE