नीमच। शहर में ईद-उल-फितर 2026 के अवसर पर विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज़ अदा करने का समय तय कर दिया गया है।

जिला मुस्लिम इंतिज़ामिया कमेटी, नीमच द्वारा जारी जानकारी के अनुसार शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय पर नमाज़ अदा की जाएगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार तक़वा मस्जिद (बाबा शहाबुद्दीन दरगाह रोड) में प्रातः 07.20 बजे, मदीना मस्जिद ईदगाह कॉलोनी में 07.30 बजे, मस्जिद छोटी मंडी एवं रिसाला मस्जिद में 08.00 बजे, मस्जिद अहमद शाह मुजावर मोहल्ला में 08.15 बजे, ईदगाह नीमच सिटी, ईदगाह नीमच छावनी तथा जामा मस्जिद सादड़ी रोड बघाना में 08.30 बजे, मस्जिद बगीचा नंबर चार एवं नसरुल्लाह खां मस्जिद मूलचंद मार्ग में 08.40 बजे, कलंदरी मस्जिद स्टेशन रोड में 08.45 बजे तथा जामा मस्जिद मोमिन मोहल्ला बघाना में 09.00 बजे नमाज़ अदा की जाएगी।

जिला मुस्लिम इंतिज़ामिया कमेटी के अध्यक्ष गुलाम रसूल पठान ने सभी मुस्लिम समाज के लोगों से निर्धारित समय पर पहुंचकर नमाज़ अदा करने तथा शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है।
