चित्तौड़गढ़। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर वंडर सीमेंट लिमिटेड, निम्बाहेड़ा के नींव इनिशिएटिव के तहत यूनिट हेड नितिन जैन के नेतृत्व में पक्षियों की सेवा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए बर्ड फीडर और परिंडे वितरित किए गए।
इस अवसर पर नितिन जैन ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि ग्रीष्मकाल के दौरान अपने घरों और आसपास के स्थानों पर पक्षियों के लिए सुरक्षित स्थान पर बर्ड फीडर और परिंडे लगाएं तथा उनमें नियमित रूप से दाना-पानी भरें, ताकि नन्हे पक्षियों को गर्मी में परेशानी न हो।
उन्होंने कहा कि वंडर सीमेंट लिमिटेड द्वारा जीव दया के कार्य स्वप्रेरणा से निरंतर किए जा रहे हैं। कंपनी परिसर में सैकड़ों स्थानों पर बर्ड फीडर एवं परिंडे लगाए गए हैं तथा उनका नियमित रखरखाव किया जा रहा है। साथ ही परियोजना क्षेत्र के गांवों में बर्ड टॉवर स्थापित किए गए हैं और गौसेवा के लिए श्रीकृष्ण गोपाल गौशाला, फलवा का निर्माण भी कराया गया है।
कंपनी द्वारा गांवों में परिंडे वितरण तथा सार्वजनिक स्थानों पर इन्हें बांधने का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे अपने घर-आंगन में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था कर जीव दया के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।