चित्तौड़गढ़। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ द्वारा पारंपरिक लोकपर्व गणगौर के अवसर पर 21 से 23 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शहर के प्रमुख स्थलों पद्मिनी पार्क, शास्त्री नगर पार्क, नेहरू गार्डन, राजीव गांधी उद्यान तथा गांधी नगर गर्ल्स कॉलेज के सामने स्थित पार्क में आयोजित होंगे।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में 21 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो गांधी चौक से प्रारंभ होकर पद्मिनी पार्क तक पहुंचेगी। शोभायात्रा में ईसर एवं माता पार्वती की सुसज्जित प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
तीन दिवसीय आयोजन के दौरान लोकनृत्य, गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से शहरवासियों को अपनी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
नगर परिषद चित्तौड़गढ़ ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।