BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2026, 10:26 am
KHABAR : नीमच में धनवंतरी पौधा बैंक का अनोखा अभियान, बगिया से बढ़ेगा वानस्पतिक ज्ञान, वैज्ञानिकों ने दी ग्रीष्म ऋतु में पौधों की देखभाल की जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की जानी-मानी सामाजिक संस्था धनवंतरी पौधा बैंक द्वारा पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा प्लास्टिक उन्मूलन के लिए लंबे समय से विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। संस्था की फाउंडर अध्यक्ष, संयोजक एवं पूर्व वानस्पतिक विज्ञान व्याख्याता पर्यावरणविद् पुष्पलता सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 15 मार्च, रविवार से “यात्रा बगिया की” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विकास नगर स्थित संतोष चौधरी की बगिया से की गई। चौधरी की बगिया विभिन्न प्रकार के फूलों, औषधीय गुणों से भरपूर पौधों, बेलों और लताओं से सुसज्जित है, जिसे देखकर उपस्थित पर्यावरण प्रेमी मंत्रमुग्ध हो गए।

कार्यक्रम में संस्था से जुड़े कृषि एवं उद्यानिकी प्रबंधक, प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. यतिन मेहता ने ग्रीष्म ऋतु में पौधों की देखभाल, पौधों, फूलों एवं पत्तियों पर कीट प्रकोप से बचाव तथा विभिन्न रोगों के उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित सदस्यों एवं पर्यावरण मित्रों ने अपनी-अपनी बगिया में पौधों के स्वास्थ्य एवं रखरखाव से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका तकनीकी मार्गदर्शन डॉ. मेहता द्वारा किया गया।

संस्था के संरक्षक एडवोकेट अजय भटनागर एवं कोषाध्यक्ष एडवोकेट अशोक सक्सेना ने बताया कि “यात्रा बगिया की” कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार सहित पर्यावरण प्रेमियों को प्रकृति के वरदान स्वरूप पेड़-पौधों को जानने-समझने तथा वानस्पतिक ज्ञान में वृद्धि करना है।

कार्यकारिणी सदस्य शिल्पा जैन एवं निकिता सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम में पर्यावरण के लिए समर्पित कार्यक्रम संयोजक संतोष चौधरी का अभिनंदन भी किया गया। इस अवसर पर पौधों, कलम, पल्प एवं बीजों का निःशुल्क वितरण किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व नगर पालिका स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल, जगमोहन श्रीवास्तव, प्रदीप वर्मा, रविंद्र चौधरी, उमा भटनागर, अंकिता चौधरी, रमेश प्रजापति, मान्या, मनीषा गर्ग, राकेश कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, बंटू बाफना सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव सत्येंद्र कुमार सक्सेना ने किया तथा आभार सह-सचिव ज्योति मेहता ने व्यक्त किया। उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव नितिन सक्सेना ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE