पोलायकला। शुक्रवार रात्रि में ईद का चांद दिखते ही मुस्लिम जनों में खुशी की लहर छा गई ओर शनिवार को ईद उल फितर का पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। सुबह पोलायकलां हिम्मतपुरा ईदगाह पर सभी मुस्लिम समाज जन एकत्रित हुए जहा पर हाफिज खा सलीम खां हाफीज़ सलमान खां हाफीज़ आरीफ खां ने ईद की नमाज अदा करवाई ईद के इस मुबारक मौके पर नवाज़ मे सभी मुस्लिम जनों ने देश और प्रदेश में अमन शांति की दुआ मांगी इस अवसर पर पार्षद नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश दिक्षित कमल कप्तान परमानंद विनोद मालवीय घनश्याम मालवीय के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश नारायण आर्य के साथ ईदगाह पर पहुंच कर सभी मुस्लिम जनों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईद का पर्व हमें भाईचारे के साथ मे रहना सीखता है। वही पर मुस्लिम जनों ने एक दूसरे को सेवईयां शीर खुरमा खिला कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया ओर ईद की शुभकामनाएं दी पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए पुलिस कर्मी मौजूद रहे।