नीमच। जिले के जावद थाना क्षेत्र के लासूर गांव में एक दर्दनाक हादसे में 4 वर्षीय मासूम बच्ची की पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रज्ञा पिता मुकेश उम्र 4 वर्ष जाति पाटीदार निवासी लासूर गांव चौकी सरवानिया महाराज, थाना जावद, अपने घर पर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर में बने पानी के टैंक के पास पहुंच गई और अचानक उसमें गिर गई।

घटना के बाद परिजन तुरंत बच्ची को जिला अस्पताल नीमच लेकर पहुंचे, जहां रात करीब 9.45 बजे डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मासूम बच्ची की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की सख्त जांच कर रही है।
