BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2026, 12:45 pm
KHABAR : बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का कहर, खेतों में खड़ी फसल को नुकसान, किसानों को 50 प्रतिशत नुकसान की आशंका, पढे़ खबर 

Share On:-

डबरा। बीती रात अचानक हुई बे मौसम बारिश ने किसानों को चिंतित कर दिया। गरज के साथ गिरे ओलो के कारण खेतों में खड़ी गेहूं सहित रवि सीजन 50 प्रतिशत के करीब फसले बर्बाद हो गई। अब किसान सरकार से मदद की गुहार लेकर अपने खेतों में खड़े हैं कि कोई सरकारी नुमाइंदा आएगा और सर्वे करेगा। किसानों की मानें तो तेज हवा, बारिश और बेर के आकार के ओले के कारण खेतों में खड़ी रवि सीजन की फसलें जमीन पर लेट गई। इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों को अब आर्थिक संकट में लाकर खड़ा कर दिया है।


किसान सरकार से मुआवजे की आस में
बता दें कि डबरा- भितरवार अंचल के तमाम ऐसे गांव है जहां फसलों को नुकसान हुआ है और अब किसान सरकार से मुआवजे की आस में है। सेकरा जागीर के किसान दीपक, आकाश, अमर सिंह, बृजमोहन, सुघर सिंह, लक्ष्मण सिंह बताते है कि फसलें में करीब 50 प्रतिशत का नुकसान है फिलहाल कोई भी सरकारी कर्मचारी सर्वे के लिए नहीं पहुंचा।


खेतों में खड़ी है गेहूं और चना फसल
अनिल सक्सेना रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। सुल्तानगंज तहसील के कई गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में खड़ी फसल पर खतरा मंडराने लगा है।सुल्तानगंज तहसील अंतर्गत नई गढ़िया, गोपई, उमरहारी और गुलवाड़ा गांवों में अचानक मौसम बिगड़ गया। यहां बारिश के साथ चने और बेर के आकार के ओले गिरे। ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी गेहूं और चना जैसी फसलों को नुकसान पहुंचाने की आशंका बढ़ा दी है।


काले बादलों ने माहौल बदल दिया
इस समय किसान कटाई की तैयारी में थे, लेकिन अचानक बदले मौसम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। तेज ठंडी हवाओं और काले बादलों ने पूरे इलाके का माहौल बदल दिया। सुल्तानगंज और बेगमगंज क्षेत्र में भी बारिश का असर देखने को मिला, जहां बाजार में चांद रात को लेकर सजी दुकानों पर बारिश ने खलल डाल दिया। दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE