नीमच। श्री मारु ओदीच्य जोधपुरा ब्राह्मण समाज, नीमच द्वारा समाज की भूमि (वार्ड क्रमांक 1, श्री जमुनिया बालाजी रोड) पर निर्मित बाउंड्रीवॉल एवं मुख्य द्वार का भव्य समाजर्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार रहे, जिनके करकमलों से समाजर्पण सम्पन्न हुआ।
यह निर्माण कार्य समाज के संगठित प्रयासों और विकासशील सोच का प्रतीक है, जिसे समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा एवं वरिष्ठजनों द्वारा मुख्य द्वार के पूजन के साथ किया गया। इसके बाद उपस्थित समाजजनों ने एकजुटता के साथ सहभागिता निभाते हुए निर्माण कार्य की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाउंड्रीवॉल के निर्माण से समाज की अमूल्य भूमि सुरक्षित रहेगी तथा भविष्य में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के सुव्यवस्थित आयोजन में सुविधा मिलेगी। अब समाज की भूमि पर विभिन्न कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित किए जा सकेंगे।
कार्यक्रम में मार्गदर्शक मंडल के सदस्य विजयशंकर शर्मा, अवंतीलाल शर्मा, श्यामप्रसाद शर्मा, दरबारीलाल शर्मा, रघुवीर शर्मा, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा, देवकरण शर्मा, दिलीप शर्मा, प्रहलाद शर्मा सहित समाज के अध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव राजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सिद्धूलाल पुरोहित, सह-कोषाध्यक्ष मनोहरलाल शर्मा, उपाध्यक्ष दिनेशचंद शर्मा, उमेश शर्मा, सहसचिव शिवप्रसाद शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सुनील शर्मा, प्रदीप शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सावन शर्मा, नितेश शर्मा, मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सिद्धूलाल पुरोहित ने किया तथा आभार राजेंद्र शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, उत्साह, विश्वास एवं सामाजिक एकता के भाव से ओतप्रोत रहा। समाज पदाधिकारियों ने बताया कि आगे धर्मशाला एवं अन्य निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे।
विधायक निधि से 15 लाख, सड़क निर्माण की भी घोषणा-
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार ने समाज की धर्मशाला के विकास हेतु विधायक निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही धर्मशाला स्थल तक पहुंच मार्ग के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से 1 किलोमीटर सड़क निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया। विधायक ने कहा कि समाज के विकास कार्यों में भविष्य में भी पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस घोषणा पर समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।