चित्तौड़गढ़। आगामी रामोत्सव की तैयारियों के मद्देनजर महावीर व्यायाम शाला परिसर में शनिवार को नगर बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 मार्च को नगर के सुभाष चौक पर विशाल धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संतों का सानिध्य और प्रखर वक्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
मुख्य आकर्षण- श्री राम दरबार की सजीव झांकी
धर्मसभा का प्रमुख आकर्षण प्रभु श्री राम दरबार की सजीव झांकी होगी। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा, उसके बाद भगवान श्री राम की भव्य महाआरती उतारी जाएगी और अंत में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा।
नगर मंत्री अभिनंदन काबरा ने बताया कि धर्मसभा में संत सानिध्य के साथ विभिन्न वक्ताओं और संगठन पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी मिलेगा।
व्यवस्थाओं हेतु समितियों का गठन
धर्मसभा को सुव्यवस्थित बनाने के लिए बैठक में मंच, सुरक्षा, सजीव झांकी और जन-संपर्क जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं की समितियाँ गठित की गई हैं।
प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति
बैठक में जिलाध्यक्ष किशन पिछोलिया, विभाग संयोजक योगेश दशोरा, जिला संयोजिका शिवानी साहू, सुमित हेड़ा, प्रीति मीना, नगर उपाध्यक्ष ज्ञानमल खटिक, विजय जगेटिया, गोपाल छिपा, महावीर कीर, महावीर भड़कतिया, बलराम मूंदड़ा, बबलेश शर्मा, अमित मीणा, अमन लोठ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी 26 मार्च को आयोजित होने वाली धर्मसभा को ऐतिहासिक और सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।