BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2026, 4:48 pm
KHABAR : आरएसएस का तीन दिवसीय तरुणोदय शिविर सम्पन्न, युवाओं ने दिखाया अनुशासन और कौशल, समापन पर दी शानदार प्रस्तुतियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में युवाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नीमच नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 20 से 22 मार्च तक तीन दिवसीय तरुणोदय शिविर का आयोजन किया गया, जिसका समापन प्रकट कार्यक्रम के साथ हुआ। शिविर में जिले भर से बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन अवसर पर आयोजित प्रकट कार्यक्रम में समाजजनों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज प्रणाम से हुई, इसके पश्चात संघ प्रार्थना की गई। तीन दिनों के शिविर में स्वयंसेवकों को दंड, योग, व्यायाम, शारीरिक प्रशिक्षण तथा अनुशासन संबंधी विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास कराया गया, जिनका प्रकट प्रदर्शन समापन कार्यक्रम में किया गया।

स्वयंसेवकों के अनुशासन, समन्वय और शारीरिक दक्षता को देखकर उपस्थित जनसमुदाय ने सराहना की। समापन सत्र में पवन एवं सज्जन द्वारा बौद्धिक उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उमेश शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभावना, अनुशासन और संगठन के वातावरण में हुआ। शिविर का उद्देश्य युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं वैचारिक विकास के साथ-साथ उनमें संगठनात्मक भावना को मजबूत करना रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE