BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2026, 1:23 pm
BIG NEWS : नीमच में एमडी ड्रग्स के बढ़ते कारोबार के खिलाफ विहिप व बजरंग दल का प्रदर्शन, नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम सौंपा ज्ञापन, ड्रग्स नेटवर्क की जांच की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में तेजी से फैल रहे एमडी ड्रग्स एवं अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ समय से जिले में एमडी ड्रग्स का अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है। शहर के खारी कुआं, मूलचंद मार्ग, बघाना तथा मनासा क्षेत्र सहित कई स्थानों पर युवाओं को आसानी से नशीले पदार्थ उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में युवा नशे की चपेट में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 22 मार्च को शहर में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया, जिसमें नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई गई है। इस घटना के बाद जिले में फैल रहे नशे के कारोबार को लेकर लोगों में चिंता और आक्रोश बढ़ गया है।

विहिप एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिले में कई पेडलर सक्रिय हैं और संगठित गिरोह के रूप में अवैध कारोबार संचालित हो रहा है। उन्होंने पूरे नेटवर्क की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की। संगठन ने यह भी कहा कि नशे की लत की चपेट में युवक ही नहीं बल्कि युवतियां भी आ रही हैं, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

ज्ञापन देने से पहले कार्यकर्ता भारत माता चौराहा पर एकत्रित हुए, जहां से नशे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वाहन रैली निकाली गई और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि एमडी ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर शीघ्र सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE