मनासा। नगर की होनहार छात्रा आनंदी राठौर ने कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा में 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और नगर का मान बढ़ाया है। आनंदी पार्षद अनसुईया दिनेश राठौर की पुत्री हैं और नगर के डिलाइट पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं।
आनंदी की इस उपलब्धि पर परिवार और नगरवासियों ने खुशी जताई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
जानकारी के अनुसार आनंदी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी प्रतिभाशाली हैं। कक्षा 8वीं में सर्वाधिक अंक लाने वाली आनंदी बताती हैं कि शुरू से ही उनकी रुचि पढ़ाई में रही है। उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाने का है।
इस उपलब्धि का श्रेय आनंदी अपनी मां अनसुईया को देती हैं। आनंदी कहती हैं कि मां रोज़ घर पर दो घंटे पढ़ाई कराती थीं, जिसके परिणामस्वरूप वह अच्छे अंक लेकर पास हो सकीं।