खरगोन। भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष (कार्यकारी) रणजीत सिंह ठाकुर का खरगोन स्थित पुराने पीआरओ परिसर में जिले के पत्रकारों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने उन्हें भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस का राष्ट्रीय अध्यक्ष (कार्यकारी) मनोनीत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्री ठाकुर ने स्वागत के लिए सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी साथियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में खरगोन के वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत शर्मा, राकेश जायसवाल, संजय पाराशर (बाबा), विशाल क्षटीये, रामेश्वर बडोले, रवि परमार, प्रवीण पाल, श्याम गुप्ता, अंकित बडोले, संजू सिंह, विनोद पाल, मोहन जोशी, प्रकाश भावसार एवं तिवारी जी सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।