भगवानपुरा। राज्य स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में भगवानपुरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय टंट्या फालिया देजला की कक्षा तीसरी की छात्रा हस्या डुडवे का अंग्रेजी विषय में राज्य स्तर पर चयन हुआ है। चयन होने पर छात्रा, उसके अभिभावक एवं मार्गदर्शक शिक्षक का सम्मान किया गया।
बीएसी राकेश वर्मा ने बताया कि छात्रा को इससे पहले जिला स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सहायक आयुक्त, डीपीसी एवं बीआरसी द्वारा सम्मानित किया गया था। विद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि पिछले वर्ष भी इसी स्कूल की बालिकाओं का चयन राज्य स्तर पर हुआ था। इस वर्ष भगवानपुरा ब्लॉक के पांच विद्यार्थियों का जिला स्तर पर चयन हुआ, जिनका भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बीआरसी राजेश कानूनगो एवं बीईओ मुरलीधर महाजन ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और शिक्षकों से प्रतिभाओं को आगे लाने का आह्वान किया।