कुकड़ेश्वर। राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेश की कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में मैडम क्यूरी स्कूल के छात्र महत्व राजेंद्र जैन ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय परिवार एवं उनके मित्रों ने महत्व को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।