भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के प्रभाव से प्रदेश के कई इलाकों में आंधी और बारिश का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम चित्रकूट (सतना जिला) में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई। इसकी वजह से रामनवमी के भव्य कार्यक्रम भी प्रभावित हुए। दीपों और अन्य आयोजनों में पानी भर गया, जिससे स्थानीय स्तर पर कार्यक्रमों में बाधा पहुंची।
मौसम विभाग का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के 20 जिलों में बारिश, गरज-चमक और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और बारिश की संभावना है।
अलर्ट वाले 20 जिले
ग्वालियर
दतिया
भिंड
मुरैना
सिंगरौली
सीधी
रीवा
मऊगंज
सतना
अनूपपुर
शहडोल
उमरिया
डिंडौरी
कटनी
जबलपुर
पन्ना
छतरपुर
टीकमगढ़
निवाड़ी
मैहर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के उत्तरी, पूर्वी और मध्य भागों में ऐसे ही मौसमी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। गर्मी से राहत मिलने के साथ ही किसानों को फसल बचाने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में 29-31 मार्च तक भी बारिश और आंधी की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।