नीमच। शहर के समीप राजस्थान के केसुंदा स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया गया। यह कथा 19 मार्च से 25 मार्च तक पंडित प्रकाश मेनारिया (बोरी वाले) द्वारा वाचन की गई।
कथा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा दी गई दान राशि को लेकर पंडित प्रकाश मेनारिया ने सराहनीय पहल की। उन्होंने श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई 51 हजार रुपये की राशि स्वयं ग्रहण नहीं की, बल्कि उसे मां विंध्यवासिनी धाम के विकास कार्यों के लिए समर्पित कर दिया।
यह राशि मंदिर के पुजारी पंडित प्रदीप नागदा एवं मंदिर समिति को सौंप दी गई। पंडित मेनारिया के इस सेवा भाव की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।