BREAKING NEWS
REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 10:43 am
REPORT : जिला पंचायत सीईओ ने की जल गंगा संवर्धन कार्याे की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बोले- जल गंगा संवर्धन अभियान में सभी विभाग कार्य योजना अनुसार अविलंब कार्य प्रारंभ करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला पंचायत सी.ई.ओ. अमन वैष्णव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के क्रियान्वयन की सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में समीक्षा बैठक ली। बैठक में जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यात्रीकी, शिक्षा विभाग, वन विभाग, जन अभियान परिषद, उद्यानिकी कृषि, उद्योग, जिला शहरी विकास अभिकरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अमले को निर्देशित किया, कि नीमच जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान की कार्य योजना अनुसार चिन्हित कार्यों को जन सहयोग से प्रारंभ कराए और जहां पर विभागीय बजट उपलब्ध है वह उन कार्यों को अविलंब प्रारंभ करें। जिले में पुराने वर्षों के कार्य 30 अप्रैल की समय सीमा में पूर्ण करवाए। इन कार्याे की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। सभी विभाग कार्ययोजना अनुसार क्रियान्वयन करें एवं रिपोर्टिंग करना सुनिश्चित करें।

जिला पंचायत सी.ई.ओ. वैष्‍णव ने बैठक में सभी विभागों एवं ग्रामीण विकास विभाग के अमले को निर्देशित किया, कि अच्छे कार्य और जन सहयोग सुनिश्चित करते हुए जन जागरूकता हेतु विभिन्‍न माध्‍यमों से प्रचार- प्रसार सुनिश्चित करें। जल गंगा संवर्धन अभियान की ग्रेडिंग के पैरामीटर अनुसार सभी बिंदुओं पर बैठक में चर्चा की गई और  राज्य स्तरीय ग्रेडिंग अनुसार जिले में भी उपयंत्री की सेक्टरवार ग्रेडिंग करने के निर्देश, संबंधितों को दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE