BREAKING NEWS
KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<     गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का प्राचीन कल्पवृक्ष.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव कांग्रेस की लंच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का फतेहगढ़ क्षेत्र और.. <<     KHABAR : गरोठ बायपास योजना को मिली रफ्तार, 22.27 करोड़.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मचा बड़ा बवाल, कन्हैयालाल.. <<     BIG NEWS : एमपी में राज्यसभा चुनाव, नामांकन के साथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 10:58 am
KHABAR : रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश, कार-बाइक सहित लाखों का माल जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, पढे़ पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कालुखेड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में भारी मात्रा में देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रथम कार्रवाई:
थाना कालुखेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक हुंडई क्रेटा कार क्रमांक GJ01RP7449 में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी लेने पर कार से 16 पेटी अवैध देशी मसाला शराब (करीब 800 क्वार्टर) बरामद हुई।
पुलिस ने वाहन चालक प्रह्लाद सिंह टिटा (29 वर्ष) निवासी भाटखेड़ा एवं उसके साथी रूपेश उर्फ भंवरलाल मोगिया (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। मौके से कार सहित करीब 5,50,000 रुपये का माल जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

द्वितीय कार्रवाई:
एक अन्य सूचना पर पुलिस ने ग्राम भाटखेड़ा में एक घर के पीछे घास में छिपाकर रखी गई अवैध शराब पर छापा मारा। यहां से आरोपी राहुल नायक (29 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान 236.64 बल्क लीटर देशी व अंग्रेजी शराब तथा एक मोटरसाइकिल (MP43ZF8394) बरामद हुई। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1,28,650 रुपये आंकी गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 55/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

कुल जब्ती:
दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 40 पेटी अवैध शराब (करीब 480 बल्क लीटर), एक हुंडई क्रेटा कार, एक मोटरसाइकिल सहित कुल 6,84,650 रुपये का माल जब्त किया है।

सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना कालुखेड़ा पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में प्रधान आरक्षक शंकर सिंह चौहान के नेतृत्व में आरक्षक प्रियंका चौहान, नवीन सोलंकी, महेंद्र फतरोड, पवन जाट, योगिता, पूजा मुजाल्डे सहित अन्य पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस आरोपियों से अवैध शराब के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE