नीमच। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा आज 31 मार्च 2026 को जावद दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, देवड़ा दोपहर 1.30 बजे मंदसौर से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.00 बजे जावद (जिला नीमच) पहुंचेंगे। यहां वे आयोजित कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के पश्चात उपमुख्यमंत्री पुनः मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
