BREAKING NEWS
REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 11:26 am
KHABAR : फ्रीबीज योजनाएं बंद होनी चाहिए, युवा विधायक सम्मेलन में बोले हेमंत कटारे- लाड़ली बहना जैसी योजनाएं विकसित भारत के लिए हानिकारक, महिलाओं को पैसे नहीं, शिक्षा और स्वास्थ्य पर निवेश की जरूरत, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में चल रहे युवा विधायकों के सम्मेलन में कांग्रेस के युवा विधायक और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने फ्रीबीज योजनाओं पर खुलकर अपनी राय रखी। कटारे ने कहा कि देश में फ्री की रेवाड़ी बंद होनी चाहिए, चाहे किसी भी पार्टी की सरकार हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए ऐसी योजनाएं हानिकारक हैं।


मुख्य बातें जो हेमंत कटारे ने कहीं
एक जनप्रतिनिधि बनने के बाद हम कमजोर हो जाते हैं क्योंकि हमेशा यह चिंता रहती है कि कोई नाराज न हो जाए।
नाराजगी से घबराते रहेंगे तो देश की सेवा कब करेंगे?
महिलाओं के अकाउंट में 10 हजार रुपये डालकर क्या उन्हें सशक्त बना रहे हैं? ऐसे तरीके से महिलाएं सशक्त नहीं बन सकतीं।
हर महिला के अंदर काबिलियत है, उन्हें पैसे देने की बजाय उनकी क्षमता को निखारना चाहिए।
पैसा देना है तो गरीबों को एजुकेशन और हेल्थ पर खर्च करना चाहिए।
जब लोगों को बिना मेहनत के पैसा मिलता रहेगा तो आवश्यकता खत्म हो जाएगी और आविष्कार व नवाचार सामने नहीं आएंगे।


ब्यूरोक्रेट्स की जवाबदेही तय होना चाहिए
युवा विधायकों के सम्मेलन में हेमंत कटारे ने IAS और IPS की जवाबदेही तय होने पर भी बोला, कटारे ने कहा नौकरी मिलने के बाद देश के ब्यूरोक्रेट्स को ऐसा लगता है अब उनकों 62 साल तक कोई नहीं हटा सकता है काम करें या ना करें। ब्यूरोक्रेट्स की भी जवाबदेही तय होना चाहिए, जैसे हर पांच साल में जनप्रतिनिधियों के कामकाज फैसला जनता करती है सही होंगे तो जीतेंगे और गलत होंगे तो हार जाएंगे।


विधायक हेमंत कटारे ने साफ कहा कि देश में चल रही सभी फ्रीबीज योजनाएं बंद होनी चाहिए। यह बयान युवा विधायकों के दो दिवसीय सम्मेलन में दिया गया, जिसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायक शामिल हैं। सम्मेलन में लोकतंत्र, भविष्य की संभावनाओं और युवा नेतृत्व की भूमिका पर चर्चा हो रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE