गरोठ/बोलिया। महावीर जयंती के पावन अवसर पर गरोठ-बोलिया नगर में जैन धर्म के अनुयायियों द्वारा भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा डोल-डीजे की धुन पर नाचते-गाते, हर्ष और उल्लास के वातावरण में निकाली गई। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान महावीर का स्वागत किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। सभी के चेहरों पर उत्साह और आनंद साफ झलक रहा था।
कार्यक्रम के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के आदर्शों और शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।