मन्दसौर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बोलिया में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं (कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय) में प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। विद्यालय का डाइस कोड 23190206617 एवं शाला कोड 411035 है।
विद्यालय ने शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए हैं। कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा है।
विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जिनमें नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक एवं साइकिल वितरण, मेधावी छात्रों को लैपटॉप एवं स्कूटी वितरण, व्यावसायिक शिक्षा (आईटीआई, ऑटोमोटिव एवं ऑन जॉब ट्रेनिंग), स्मार्ट क्लास एवं ई-लेक्चर के माध्यम से शिक्षण, खेल मैदान, सीसीटीवी निगरानी, आरओ पेयजल तथा कैरियर काउंसलिंग शामिल हैं।
विशेष रूप से, शैक्षणिक सत्र 2024-25 में शासन द्वारा कक्षा 12वीं के 2 छात्रों को स्कूटी एवं 16 छात्रों को लैपटॉप वितरित किए गए।
विद्यालय के प्राचार्य अशोक पटेल ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से समय पर प्रवेश लेने की अपील की है।