BREAKING NEWS
REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 11:46 am
KHABAR : मूंग खरीदी पर सरकार का रुख स्पष्ट नहीं, किसान चिंतित, समर्थन मूल्य पर खरीद की मांग, किसान बोले- लागत बढ़ी, व्यापारी सही दाम नहीं देते, पढे़ खबर 

Share On:-

हरदा। जिले के किसानों को ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल की खरीदी को लेकर अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं, जिससे किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।


किसानों का मानना है कि यदि मूंग की उपज की खरीदी समर्थन मूल्य पर नहीं होती है, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होगा। उन्हें आशंका है कि मंडियों में व्यापारी मनमाने तरीके से कम दामों पर मूंग खरीदेंगे, जिससे लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा।


किसान बोले- व्यापारी कम दाम देते हैं
ग्राम अबगांव खुर्द के किसान कैलाश जाट ने बताया कि मूंग की फसल में प्रति एकड़ 10 से 15 हजार रुपये की लागत आती है। समर्थन मूल्य पर कम से कम 8700 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलता है, लेकिन यदि सरकार खरीद नहीं करती है, तो व्यापारी इसे मात्र तीन से चार हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदेंगे।


समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग की
किसान महेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि यदि समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी नहीं होती है, तो किसान आर्थिक रूप से टूट जाएंगे। उन्होंने मौसम की मार के साथ-साथ सरकारी नीतियों को भी किसानों की समस्याओं का कारण बताया।


भारतीय किसान संघ के जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने सोशल मीडिया से मिली जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि सरकार द्वारा इस वर्ष मूंग की खरीदी न करने का निर्णय किसान विरोधी है, जिसका संघ घोर विरोध करता है। युवा किसान अंकित चोयल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकालीन मूंग की उपज को समर्थन मूल्य पर खरीदने की जल्द घोषणा करने की मांग की है।


ग्राम खामापडमा के किसान संदीप डाले ने बताया कि नरवाई (फसल अवशेष) प्रबंधन के कारण भी इस साल मूंग की लागत बढ़ गई है। इससे मूंग की फसल किसानों के लिए एक चुनौतीपूर्ण फसल बन गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE