BREAKING NEWS
REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 12:36 pm
KHABAR : भगवान महावीर स्वामी का मनाया जन्म कल्याण महोत्सव, रतलाम में चांदी की पालकी में सवार हुए भगवान, दर्शन-वंदन के लिए उमड़े लोग, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। श्री सकल जैन श्रीसंघ के तत्वावधान में 31 मार्च (मंगलवार) को भगवान महावीर का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जा रहा है। सुबह मोती पूज्य बाबजी मंदिर से चल समारोह निकला। चांदी की पालकी में भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति को विराजित किया। पालकी उठाते हुए समाजजन चल रहे थे। भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए समाजजन पैदल चल रहे थे।


चल समारोह शहर के अनेक मार्गों से होते हुए जैन स्कूल सागोद रोड पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगा। रतलाम में सकल जैन श्रीसंघ कई वर्षाे से पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी एवं केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के मार्गदर्शन में विगत 15 वर्षों से भगवान महावीर का जन्म कल्याणक मनाया जा रहा है।


समस्त जैन श्री संघो के सानिध्य से यह आयोजन सफल होता है। रास्ते भर जगह-जगह पालकी में सवार भगवान महावीर स्वामी की समाजजनों ने पूजा की। चल समारोह में जैन संत भी समाजजनों के साथ शामिल हुए। चल समारोह में इंद्र ध्वज, वैदिजी रथ, 5 धर्मध्वजा थामे समाजजन अश्व पर सवार हुए। रथ में महावीर स्वामी की मूर्ति को चांदी की पालकी और आकर्षक रथ में सवार की। भगवान की मनमोहक झांकियां, बैंड-बाजे आकर्षण का केंद्र रहे। भक्ति में समाजजन थिरकते हुए भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। चल समारोह में बड़ी संख्या में बच्चों समेत समाजजन शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE