BREAKING NEWS
REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 12:38 pm
KHABAR : बिजली दर में वृद्धि-गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ाने पर विरोध, उज्जैन में कांग्रेस ने ईंधन-गैस सिलेंडर को लेकर किया प्रदर्शन, दी ये चेतावनी, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। बढ़ती महंगाई, ईंधन की किल्लत, गैस सिलेंडर और एक अप्रैल से बिजली दरों में होने वाली बढ़ोतरी का विरोध जताया। शहर और जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें प्रस्तावित बिजली दर वृद्धि वापस लेने की मांग की गई है।


बढ़ती महंगाई को लेकर उज्जैन में कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। शहर व जिला कांग्रेस कमेटी ने देवास गेट चौराहे से मालीपुरा होते हुए एटलस चौराहे तक रैली निकाली। रैली के बाद कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया और 1 अप्रैल से प्रस्तावित बिजली दर वृद्धि वापस लेने की मांग की गई।


गैस सिलेंडर-ईंधन को लेकर केंद्र सरकार पर हमला
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि केंद्र और राज्य सरकार आम नागरिकों के हितों के विपरीत कार्य कर रही हैं। ज्ञापन में बताया गया कि केंद्र की मोदी सरकार ने गैस सिलेंडरों के मूल्य में वृद्धि की है। इसके साथ ही संपूर्ण राष्ट्र में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किल्लत बनी हुई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को जीवन यापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


बिजली बिल दर में वृद्धि और गेहूं खरीदी तारीख बढ़ाने का विरोध
मुकेश भाटी ने मध्य प्रदेश की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार बिजली बिलों में वृद्धि की जा रही है। 1 अप्रैल से एक बार फिर प्रति यूनिट बिजली दर बढ़ाई जा रही है, जिसके कारण आम नागरिक महंगाई की मार से प्रभावित है। कांग्रेस पार्टी ने गैस और बिजली के मूल्यों में की जा रही इस वृद्धि का कड़ा विरोध किया है। वहीं समर्थन मूल्य पर 1 अप्रैल से गेहूं की खरीदी होने वाली थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने इसकी तारीख बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दी है।


उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
इसके कारण अब मजबूरन किसानों को बिना समर्थन मूल्य के ही सस्ते दामों पर अपनी फसल बेचनी पड़ेगी। भाटी ने सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा करते हुए इसे किसानों के साथ छलावा बताया है। वहीं पार्षद अर्पित दुबे ने बताया कि गैस सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल की कमी सभी स्थानों पर है। 1000 की टंकी अब लोगों को 2500 रुपए तक ब्लैक में खरीदना पड़ रही है। देश में पेट्रोल डीजल को लेकर मच रहे हाहाकार के विरोध में प्रदर्शन किया है। अगर 1 तारीख से बिजली के बिल में वृद्धि होगी तो कांग्रेस अपने आंदोलन को और उग्र करेंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE