BREAKING NEWS
NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2026, 12:47 pm
KHABAR : भीषण गर्मी में राहत, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गांवों में निःशुल्क प्याऊ शुरू, राहगीरों को मिल रहा शीतल जल, पढ़े खबर 

Share On:-

मन्दसौर। भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जन अभियान परिषद द्वारा ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्रामों में निरूशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया।

दलौदा-सीतामऊ मार्ग स्थित ग्राम लसूडावन में सेक्टर क्रमांक-3 धूधड़का अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा राहगीरों एवं वाहन चालकों की सुविधा के लिए निशुल्क प्याऊ प्रारंभ किया गया। यह मार्ग प्रमुख होने के कारण यहां से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

परिषद के परामर्शदाता रघुवीर सिंह राठौर ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में यात्रियों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें राहत मिल सके।

इसी क्रम में विकासखंड भानपुरा के सेक्टर नावली क्रमांक-1 अंतर्गत आदर्श ग्राम श्रीनगर में नवांकुर संस्था “ग्राम उत्थान जन कल्याण सेवा संस्था” द्वारा ‘जल मंदिर’ प्याऊ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम समन्वयक रामप्रसाद मीणा के मार्गदर्शन में आयोजित इस पहल के तहत ग्रामीणों को स्वच्छ जल के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया।

साथ ही ग्राम करण्डिया में भी ‘जल मंदिर’ प्याऊ की स्थापना कर ग्रामीणों एवं राहगीरों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

जन अभियान परिषद की यह पहल ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत “जल शक्ति से नव भक्ति” की भावना को साकार करते हुए जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। परिषद ने आमजन से अपील की है कि जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखें एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE