नीमच। कलेक्टर कार्यालय नीमच में बुधवार को सामूहिक राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का गायन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान, मध्यप्रदेश गान एवं वंदे मातरम् का गायन डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे तथा जिला शिक्षा अधिकारी एम.एस. मांगरिया सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ।
इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान, वंदे मातरम् एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया। तत्पश्चात अप्रैल माह के शासकीय कार्यों की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट, राजस्व, भू-अभिलेख, श्रम, सहकारिता, शिक्षा, कोषालय, जनसंपर्क कार्यालय, शहरी विकास अभिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।