BREAKING NEWS
KHABAR : मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन सख्त,.. <<     KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<     VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2026, 7:36 pm
KHABAR : जनगणना 2027 के द्वितीय बैच फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण का सफल समापन, ई-दक्ष केंद्र मंदसौर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, मास्टर ट्रेनरों ने दिया मार्गदर्शन, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। जनगणना 2027 के अंतर्गत द्वितीय बैच के फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक ई-दक्ष केंद्र, मंदसौर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर सत्येंद्र राठौर एवं अभिषेक ठाकुर द्वारा प्रतिभागियों को विस्तृत, तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया, एचएलओ (HLO) मोबाइल ऐप का उपयोग, नजरी नक्शों (लेआउट मैप्स) की समझ, सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया तथा जनगणना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान कर उन्हें कार्य के लिए पूर्णतः तैयार किया गया।

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण आंकड़ों का संकलन सुनिश्चित करना है, जिससे भविष्य की शासकीय योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में सहायता मिल सके।

इस प्रशिक्षण में तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी, तहसील मंदसौर (नगर एवं ग्रामीण), धुंधड़का, दलौदा, कयामपुर, सुवासरा सहित विभिन्न नगर परिषदों नगरी, मल्हारगढ़, पिपलियामंडी, दलौदा, सीतामऊ, शामगढ़, गरोठ, भानपुरा, भेसौंदा, सुवासरा एवं नारायणगढ़ के चार्ज जनगणना अधिकारियों ने सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE