BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन सख्त,.. <<     KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<     VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2026, 8:00 pm
KHABAR : बेखौफ सरकारी कब्जेदार, बेदखली के आदेश के डेढ़ साल बाद भी मंदिर की जमीन पर कुंडली जमाए बैठा शिक्षक, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। शासन के नियमों की धज्जियां कैसे उड़ाई जाती हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण तहसील सिंगोली के ग्राम अरनिया में देखने को मिल रहा है। यहाँ भगवान देवनारायण मंदिर की बेशकीमती भूमि पर एक सरकारी शिक्षक ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। हैरानी की बात यह है कि तहसीलदार न्यायालय द्वारा बेदखली का आदेश पारित हुए महीनों बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासन आज तक इस शिक्षक से मंदिर की जमीन मुक्त नहीं करा सका है।
ग्राम अरनिया निवासी मंदिर के पुजारी प्यारचंद पिता नंदा दरोगा ने सोमवार को तहसीलदार सिंगोली को पुनः आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले के अनुसार, सर्वे क्रमांक 455 और 456 (कुल रकबा 0.502 हेक्टेयर) मंदिर की खाता भूमि है। इस पर गाँव के ही सोहनलाल पिता प्यारचंद धाकड़, जो कि पेशे से शासकीय शिक्षक हैं, ने जबरन कब्जा कर रखा है।
पुजारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस मामले में लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद तहसीलदार कार्यालय से प्रकरण क्रमांक 066/अ 68/24-25 के तहत धारा 248 की कार्यवाही करते हुए 28 अगस्त 2024 को बेदखली का स्पष्ट आदेश जारी किया गया था। नियमानुसार प्रशासन को अब तक बलपूर्वक यह जमीन खाली करा लेनी चाहिए थी, लेकिन आदेश फाइलों में ही दबा रह गया।
आवेदन में पुजारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि सरकारी पद पर आसीन होने के बावजूद उक्त व्यक्ति मंदिर की जमीन खाली नहीं कर रहा है। पुजारी का परिवार इसी भूमि के सहारे अपनी आजीविका चलाता है। कब्जेदार द्वारा न केवल जमीन पर कब्जा किया गया है, बल्कि विरोध करने पर विवाद और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

सख्त कार्यवाही की दरकार-
क्षेत्र की जनता में इस बात को लेकर भारी रोष है कि एक सरकारी शिक्षक खुद कानून का उल्लंघन कर रहा है। ग्रामीण अब जिला प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि पटवारी और पुलिस बल की मौजूदगी में तत्काल बेदखली के आदेश का पालन कराया जाए और मंदिर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।

पीड़ित का कहना -
"प्रशासन ने आदेश तो दे दिया, लेकिन उस पर अमल कौन करेगा? एक तरफ मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा है और दूसरी तरफ मेरा परिवार दाने-दाने को मोहताज हो रहा है। अगर प्रशासन ने जल्द कार्यवाही नहीं की तो मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। - प्यारचंद, पुजारी (भगवान देवनारायण मंदिर)

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE