BREAKING NEWS
उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<     NEWS : खाटूधाम रवाना श्री श्याम निशान पदयात्रा.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक ने कंथारिया पंचायत को दी.. <<     NEWS : नगर निकाय-पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए खास.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2026, 10:17 am
NEWS : आज 2 अप्रैल को ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर होगी जनसुनवाई, 9 अप्रैल को उपखण्ड स्तरीय शिविर का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रमुख शासन सचिव, जन अभियोग निराकरण के निर्देशानुसार जिले की समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर 2 अप्रैल को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

सहायक निदेशक लोक सेवाएं रामचंद्र खटीक ने बताया कि मुख्य सचिव द्वारा उपखण्ड बेगूं की ग्राम पंचायत दोलतपुरा, कपासन की ग्राम पंचायत रोलिया तथा राशमी की ग्राम पंचायत डिंडोली में आयोजित जनसुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से सहभागिता की जाएगी। इन पंचायतों में उपखण्ड अधिकारी स्वयं की अध्यक्षता में जनसुनवाई करेंगे, जबकि अन्य सभी ग्राम पंचायतों में पूर्ववत जनसुनवाई आयोजित होगी।

9 अप्रैल को उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई-
इसी क्रम में 9 अप्रैल को उपखण्ड स्तर पर ‘अटल जन सेवा शिविर’ का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से सायं 4.30 बजे तक किया जाएगा।

प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई एवं उपखण्ड स्तरीय शिविर में अधिक से अधिक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही परिवादियों के बैठने एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था भी की जाए।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी परिवादों को तीन दिवस के भीतर राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज (अपलोड) करना भी सुनिश्चित किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE