चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को ऋतुराज वाटिका में आयोजित की गई। बैठक प्रदेश संरक्षक सियाराम शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमशंकर जोशी के सानिध्य में तथा कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश खोईवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इनमें ग्रीष्मावकाश में कटौती के बदले 10 पीएल (पेड लीव) प्रदान करने, शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त रखने, वेतन विसंगतियों का शीघ्र निराकरण, प्रबोधकों की पूर्व सेवा को जोड़ने तथा वरिष्ठ प्रबोधकों को सेकंड ग्रेड के समकक्ष पद पर पदस्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।
बैठक में इन मांगों को लेकर राज्य सरकार को प्रदेश स्तर पर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर सभाध्यक्ष अफसार खान, जिला महिला मंत्री मीना शक्तावत, लोकेश व्यास, गायत्री शर्मा, सरस्वती शर्मा, कैलाशचंद्र सुखवाल, संजय जैन, गिरीराज सोमानी, रमेश गिरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।