BREAKING NEWS
उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<     NEWS : खाटूधाम रवाना श्री श्याम निशान पदयात्रा.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक ने कंथारिया पंचायत को दी.. <<     NEWS : नगर निकाय-पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए खास.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2026, 10:28 am
NEWS : मेवाड़ विश्वविद्यालय में 3 से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज़, ग्रामीण विकास व हरित अर्थव्यवस्था पर होगा मंथन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ स्थित मेवाड़ विश्वविद्यालय में 3 अप्रैल से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेडिशनल नॉलेज, ग्रीन इकॉनमी एंड एंटरप्रेन्योरशिप ऑपर्च्युनिटीज फॉर रूरल डेवलपमेंट एंड सस्टेनेबल लाइवलीहुड (ICRDSL-2026)” का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। यह सम्मेलन 3 एवं 4 अप्रैल 2026 को हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के शिक्षाविद, शोधकर्ता, उद्योग विशेषज्ञ एवं नीति-निर्माता भाग लेंगे।

कॉन्फ्रेंस की संयोजक डॉ. साधना मंडलोई ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य ग्रामीण विकास और सतत आजीविका से जुड़े विषयों पर सार्थक विमर्श को बढ़ावा देना है। इसमें हरित अर्थव्यवस्था, उद्यमिता विकास, डिजिटल परिवर्तन, एग्रीबिजनेस, पर्यटन और पारंपरिक ज्ञान जैसे विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।

ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. राजेश भट्ट के अनुसार, कार्यक्रम में कीनोट व्याख्यान के साथ शोधार्थियों एवं शिक्षकों को अपने शोध पत्र प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। चयनित शोध पत्रों के ISBN एवं स्कोपस इंडेक्स्ड प्रकाशन की व्यवस्था भी की गई है।

इस संबंध में विश्वविद्यालय के मदन मोहन मालवीय हॉल में कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सम्मेलन की रूपरेखा, तकनीकी सत्रों, शोध पत्र प्रस्तुति एवं आयोजन व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रो. (डॉ.) दीपक व्यास, प्रो. (डॉ.) अजय कुमार, डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, डॉ. सोनिया सिंगला, श्रीमती माधुरी भट्ट और श्री नवीन दहनवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान उत्कृष्ट शोध पत्रों एवं प्रस्तुतियों को सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह आयोजन शोध सहयोग, नेटवर्किंग और अकादमिक संवाद को सशक्त बनाने के साथ-साथ ग्रामीण विकास और सतत भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE