BREAKING NEWS
NEWS : खाटूधाम रवाना श्री श्याम निशान पदयात्रा.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक ने कंथारिया पंचायत को दी.. <<     NEWS : नगर निकाय-पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए खास.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2026, 1:07 pm
KHABAR : जेल में ब्लड ड्रामा, बंदी ने खुद पर किया जानलेवा हमला, बंदी ने गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश, सुरक्षा पर बड़े सवाल, पढे़ दीपक कुमार गर्ग की खबर 

Share On:-

शहडोल। शहडोल की जिला जेल से एक चौंकाने वाली और सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक बंदी ने जेल की कड़ी सुरक्षा के बीच खुद का गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में सजा काट रहा बंदी आखिर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने में कैसे सफल हुआ, इस घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल बंदी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन इस घटना ने जेल की सुरक्षा पर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।


जानकारी के मुताबिक, बंदी पंकज कटारे, जो दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, लंबे समय से मानसिक तनाव में था,बताया जा रहा है कि सजा सुनाए जाने के बाद से वह लगातार दबाव में था,इसी बीच उसने जेल के अंदर किसी तरह धारदार वस्तु हासिल कर यह खौफनाक कदम उठा लिया,घटना के बाद जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल बंदी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। 
डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। 


चौंकाने वाली बात यह भी है कि पंकज कटारे पहले भी दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है। करीब एक साल पहले जेल से रिहा होने के बाद उसने फिर से पांडवगर क्षेत्र में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी सख्त निगरानी वाली जेल के अंदर बंदी तक धारदार वस्तु कैसे पहुंची, क्या जेल प्रशासन की लापरवाही इस पूरे मामले की जड़ है, या फिर सुरक्षा में कहीं गंभीर चूक हुई है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE