BREAKING NEWS
NEWS : हिंदुस्तान जिंक ने कंथारिया पंचायत को दी.. <<     NEWS : नगर निकाय-पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए खास.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2026, 2:41 pm
KHABAR : सिनावल कलां सेल्समैन पर राशन हड़पने और धोखाधड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने तहसीलदार और अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

खनियाधाना। शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत सिनावल कलां के ग्रामीणों ने शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है आज बड़ी संख्या में एकत्रित होकर ग्रामीणों ने नायाब तहसीलदार खनियाधाना और अनुविभागीय अधिकारी पिछोर को संयुक्त ज्ञापन सौंपकर सेल्समैन को हटाने और उचित कार्रवाई की मांग की हैग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, ग्राम सिनावल कलां की उचित मूल्य दुकान पर पदस्थ सेल्समैन भगवानलाल लोधी पर राशन वितरण में भारी अनियमितता के आरोप लगे हैं शिकायतों में ग्रामीणों का आरोप है कि सेल्समैन मार्च और अप्रैल दोनों महीनों का फिंगर प्रिंट अंगूठा तो लगवा लेता है लेकिन राशन केवल एक ही महीने का दिया जा रहा है ज्ञापन में उल्लेख है कि कांटा फंसाकर वजन मशीन पर 20 किलो दिखाया जाता है जबकि वास्तव में हितग्राहियों को केवल 14 से 15 किलो राशन ही प्राप्त हो रहा है जब ग्रामीणों ने कम राशन देने का विरोध किया तो आरोप है कि सेल्समैन ने उन्हें झूठी एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी इतना ही नहीं अपनी गलती छुपाने के लिए उसने स्वयं ही सरकारी मशीन को काउंटर पर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया ज्ञापन में स्पष्ट रूप से मांग की गई है कि वर्तमान सेल्समैन भगवानलाल लोधी को तत्काल पद से पृथक किया जाए ताकि भविष्य में राशन का वितरण पारदर्शी और समय पर हो सके ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही राशन वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और भ्रष्ट सेल्समैन पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE