BREAKING NEWS
उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<     NEWS : खाटूधाम रवाना श्री श्याम निशान पदयात्रा.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक ने कंथारिया पंचायत को दी.. <<     NEWS : नगर निकाय-पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मिथुन समेत इन 4 राशियों के लिए खास.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2026, 3:13 pm
BIG REPORT : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत पहुंचे हर्कियाखाल बालाजी, हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यज्ञ-हवन में दी आहुतियां, मंदिर में की विशेष पूजा अर्चना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने हनुमान जयंती के अवसर पर गुरूवार को नीमच जिले के सुप्रसिद्ध श्री संकट मोचन हरकियाखाल बालाजी मंदिर में भगवान बालाजी के दर्शन कर ,पूजा अर्चना की और हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ हवन में शामिल होकर, मंत्रौचार के साथ आहुतियां दी। उन्होंने यज्ञ हवन की पूर्णाहुति  में शामिल होकर आहुतियां दी और आरती में भी भाग लिया।

इस अवसर  नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू,  विधायक गरोठ चंदर सिंह सिसोदिया, विधायक सुवासरा हरदीप सिंह डंग, पूर्व विधायक आलोट जितेंद्र गेहलोत, वैश्य समाज के संतोष चोपड़ा, नीमच मंडी व्‍यापारी संघ के अध्‍यक्ष राकेश भारद्वाज, पवन पाटीदार, राजेश दीक्षित, निहालचंद मालवीयसहित अन्य जनप्रतिनिधि मंदिर समिति के पदाधिकारी,  कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा,एसपी अंकित जायसवाल, एडीएम बीएस.कलेश,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित लक्ष्मी नारायण शर्मा, दशरथ भाई समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने अतिथियों का शाल श्रीफल भेंट कर एवं साफा पहनाकर, भगवान बालाजी की तस्‍वीर भेंट कर, समिति की ओर से स्वागत, अभिनंदन किया।

प्रारंभ में महामहिम राज्यपाल गेहलोत के श्री हरकीयाखाल बालाजी मंदिर पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, एसपी अंकित जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया ने महामहिम राज्यपाल की अगवानी कर, उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। राज्‍यपाल गेहलोत ने सभी उपस्थितजनों को हनुमान जन्‍मोत्‍सव की बधाई देते हुए उनके सुखी समृद्ध ,वैभवशाली जीवन की प्रार्थना की। महामहिम राज्‍यपाल गेहलोत ने हर्खियाखाल मंदिर के मुख्‍य पुजारी लक्ष्‍मीनारायण शर्मा गुरूजी एवं दशरथ भाई का भी स्‍वागत अभिनन्‍दन भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्‍या में दर्शनार्थी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE