BREAKING NEWS
KHABAR : तलाई वाले बालाजी से शुरू हुई यात्रा, भगवान.. <<     इंद्रदेव को मनाने सड़कों पर उतरा सर्व समाज,.. <<     VIDEO NEWS: पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा फैसला! फास्ट.. <<     VIDEO NEWS: आधी रात तेज रफ्तार का कहर! बेकाबू थार ने.. <<     VIDEO NEWS: "मैदान बचाओ" आंदोलन तेज,सीएम राइज स्कूल.. <<     KHABAR : शाजापुर में गूंजे मुकेश के अमर नगमे,.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, प्रचार ने पकड़ी रफ्तार,.. <<     KHABAR : मुंबई में भारी बारिश का असर, रतलाम रेल.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल निर्माण के विरोध में.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा- 6 प्रवेश.. <<     KHABAR : धारा-16 की आड़ में बड़ा खेल, हाईकोर्ट के आदेश.. <<     KHABAR : सहायक जेल अधीक्षक सुनील मंडलेकर को मिली.. <<     NEWS : बीज से बनेगा वृक्ष, वृक्ष से बचेगा भविष्य,.. <<     KHABAR : इंदौर का जंतर-मंतर बना टंट्या भील चौराहा,.. <<     BIG NEWS : नीमच के फ्रूट मार्केट में विशेष अभियान,.. <<     KHABAR : शक, अंधविश्वास और खून, जादू-टोने के शक में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2026, 4:22 pm
NEWS : जेके सीमेंट ने किया फ़ाचर अहिरान में पशुधन विकास परियोजना के अंतर्गत उत्पन्न बछड़ा बछड़ी रैली का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा के कॉर्पाेरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत कार्यरत कार्यदायी संस्था जे.के. ट्रस्ट के माध्यम से समेकित पशुधन विकास परियोजना संचालित की जा रही है। यह परियोजना जे.के. सीमेंट लिमिटेड के निंबाहेड़ा व मांगरोल प्लांट के समीपवर्ती 25 ग्राम पंचायतों में क्रियान्वित है। इस योजना के अंतर्गत पशु नस्ल सुधार, चिकित्सा शिविर, टीकाकरण, हरा चारा उत्पादन एवं महिला पशुपालकों के प्रशिक्षण के माध्यम से पशुपालकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना जे.के. सीमेंट लिमिटेड का मुख्य उद्देश्य है।
विगत कई वर्षों से जे.के. ट्रस्ट, निम्बाहेड़ा द्वारा कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से उन्नत नस्ल की नई पीढ़ियों द्वारा दूध उत्पादन में सुधार किया जा रहा है, जिससे पशुपालकों को अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। फाचर अहीरान में जे.के. सीमेंट वर्क्स लिमिटेड, निंबाहेड़ा के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल, एच. आर हेड प्रभाकर मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में संचालित पशुधन विकास परियोजना के अंतर्गत उत्पन्न बछड़ा बछड़ी रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस रैली फाचर अहिरान ग्राम पंचायत के 105 पशुपालकों ने भाग लिया। सभी पशुपालकों ने पूर्व में ही नामांकन कर अपने पशुओं पंजीकरण कराया था।
पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. ओ.पी. मेहरा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी लड्सरावन डॉ. पुरषोत्तम गुप्ता एवं पशु चिकित्सा अधिकारी मांगरोल डॉ. अनिल मौर्या की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिन्होंने मुर्रा नस्ल की भैंसों, गिर नस्ल की गायों एवं होलस्टीन फ्रीजियन (एचएफ) नस्ल के बछड़ा बछड़ी का मूल्यांकन किया। इसके पश्चात तीनों नस्लों के बछड़ा बछड़ी को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हेतु पशुपालको का चयन किया गया।
इस पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ किया गया। जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने सभी पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह कोरोना कल के संकट के सभी ने मिलकर सामना किया अब देश में ऊर्जा भंडार का संकट आने वाला है पशुपालक गोबर गैस बना कर इस संकट की घडी से लड़ सकते हैं। साथ ही सभी पशुपालकों को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया।
जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा के एच.आर. हेड  प्रभाकर मिश्रा ने  कहा कि जे.के. सीमेंट लिमिटेड सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है, पशुपालको से कहा कि दूध के बनने वाले उत्पादों की बाजारों में बेचकर अच्छी आमदनी प्राप्त किया जा सकता है।
जे.के. ट्रस्ट के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ. रवि यादव ने बताया कि जे.के. परिवार स्वतंत्रता पूर्व से ही समाज सेवा के कार्यों में संलग्न है। उन्होंने बताया कि इस  रैली के माध्यम से पशुपालकों को यह संदेश दिया जा रहा है कि पशु नस्ल सुधार के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ ओ. पी मेहरा ने बताया कि पशु पालन विभाग अपनी सीमित संसाधनों की बजह से सेक्स सॉर्टेड सीमेन के उचित परिणाम नहीं दिख रहे है। जे. के सीमेंट के यूनिट हेड से निवेदन करते हुए कहा जे. के सीमेंट इस सेक्स सॉर्टेड सीमेन की उपयोगिता बढ़ाने में सहयोग देने की योजना बनाए। और पशुपालकों के लिए विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किए, जिनमें पशुओं के पोषण, रोग प्रबंधन, नस्ल सुधार तकनीकों एवं आधुनिक दुग्ध उत्पादन विधियों पर विस्तृत जानकारी दी गई। 
अंत में संयुक्त पशु चिकित्सा टीम द्वारा मूल्यांकन किए गए तीनों नस्ल के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को पुरस्कार प्रदान किया गया।
उक्त अवसर पर फीचर अहिरान ग्राम पंचायत के सरपंच विक्रम अहीर, युवा मोर्चा अध्यक्ष शैलेश अहीर एवं जे.के. सीमेंट के राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे। उपस्थित पशुपालकों ने कार्यक्रम की सराहना की और इस तरह की गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE