BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2026, 12:01 pm
KHABAR : ग्राम दरैन स्थित बीहर धार मंदिर बिहरेश्वर शिव धाम के आंगन में श्री विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन, पढे़ दीपक कुमार गर्ग की खबर  

Share On:-

शहडोल। जिले के जयसिंहनगर जनपद क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत दरैन के बीहर धार मंदिर बिहरेश्वर शिव धाम के आंगन पर 11 कुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ का विशाल व भव्य आयोजन दिनांक 16 मई 2026 ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अमावस्या से प्रारंभ होने जा रहा है। जिसमें विश्व यज्ञ सम्राट श्री श्री 108 श्री श्री करुणा शंकर जी महाराज इस यज्ञ के यज्ञ आचार्य रहेंगे। यज्ञस्थल में सुश्री साक्षी जी किशोरी जी के श्री मुख से श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा प्रतिदिन 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगी।


बताया जा रहा है कि यज्ञ नारायण के मंडप में विश्व के प्रमुख ज्योतिषाचार्य श्री श्री 108 श्री श्री एस्ट्रो गोपाला जी महाराज, बांके बिहारी मंदिर के प्रमुख पुजारी जी महाराज महामंडलेश्वर श्री श्री 108 श्री श्री नीलमणि जी महाराज, गोवर्धन पीठाधीश्वर श्री श्री 108 श्री श्री अवध जी महाराज, विश्व के गौरवशाली प्रतिभाशाली भारतीय संस्कृति की छवि को विश्व में गौरवान्वित करने वाले बागेश्वर धाम के श्री श्री 108 श्री श्री धीरेंद्र शास्त्री जी महाराज जी तथा भारत के जाने-माने संत योगी जन महात्मा तपस्वी जनों का आगमन होने जा रहा है।इस क्षेत्र के बीहर धार मंदिर में विराजमान साक्षात विहरेश्वर शिव जी कृपा से धाम के आंगन आने वाले तपस्वी संतो के आने से सभी को दर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ व आशीर्वाद तो प्राप्त होगा ही उनके दर्शन मात्र से ही पूरा क्षेत्र धन्य होगा। बताया जा रहा है कि जयसिंहनगर क्षेत्र का यह पहला अवसर होगा जहां ऐसे बड़े - बड़े तपस्वी व विद्वान संतो का समागम होगा।आयोजनकर्ताओं व क्षेत्रवासियों की अपील है कि बीहर धार मंदिर विहरेश्वर शिव धाम के आंगन में होने वाले विष्णु महायज्ञ में सम्मिलित होकर अपने आप को धन्य मानकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE