BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2026, 12:05 pm
BIG NEWS : नीमच में सोशल मीडिया पर बदनाम करने की साजिश! मोबाइल कारोबारी आशीष पाटनी पहुंचे एसपी कार्यालय, खोली साजिश की परतें, आवेदन सौंप लगाई न्याय की गुहार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में एक मोबाइल कारोबारी को बदनाम करने और उसका व्यवसाय प्रभावित करने की कथित साजिश का मामला सामने आया है। पीड़ित इंदिरा नगर निवासी आशीष कुमार पाटनी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, आशीष पाटनी सैमसंग मोबाइल सर्विस सेंटर संचालित करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वसीम खान, जो “आई सॉल्यूशन” नामक मोबाइल दुकान संचालित करता है, ने उनकी दुकान पर मोबाइल रिपेयरिंग के बहाने विवाद खड़ा किया। बैटरी बदलने के बाद भी कैमरा खराब होने का आरोप लगाकर उसने दुकान पर हंगामा किया और ग्राहकों के सामने अभद्र व्यवहार किया।

पीड़ित का आरोप है कि वसीम खान ने उन्हें सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद आई सॉल्यूशन मोबाइल नामक इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो अपलोड कर झूठे आरोप लगाए गए, जिससे उनकी छवि और व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

आशीष पाटनी ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित दुकान द्वारा पुराने मोबाइल फोन को नए बताकर बेचा जा रहा है। उनके अनुसार, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक सैमसंग अल्ट्रा मोबाइल को बॉक्स ओपन बताकर 87,500 रुपये में प्रदर्शित किया गया, जबकि जांच में वह मोबाइल करीब एक वर्ष पुराना पाया गया और उसमें नए पार्ट्स लगे थे।

इसके अलावा, कुछ मोबाइल फोन को डेमो यूनिट बताकर बेचा जा रहा है, जबकि वे 3 वर्ष तक पुराने बताए गए हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि ग्राहकों के साथ इस प्रकार धोखाधड़ी की जा रही है।

पीड़ित का कहना है कि उनके खिलाफ झूठा वीडियो बनाकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और व्यवसाय समाप्त करने की साजिश रची गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

फिलहाल पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की जांच जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE