नीमच। जैन सोशल ग्रुप ‘उड़ान 407’ नीमच द्वारा विश्व शांति एवं सद्भावना के उद्देश्य से सामूहिक नवकार महामंत्र जाप का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 9 अप्रैल 2026, गुरुवार को विश्व नवकार महामंत्र दिवस के पावन अवसर पर संपन्न होगा।
ग्रुप के मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम प्रातः 8.00 बजे से 9.15 बजे तक दिवाकर भवन, गांधी वाटिका (मांगलिक भवन के सामने), नीमच में आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने सभी नवकार मंत्र आराधकों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर पर सहभागिता करें और विश्व शांति एवं सद्भावना के इस सामूहिक प्रयास का हिस्सा बनें।