सुवाखेड़ा। क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सुवाखेड़ा निवासी कमलेश दांगी मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जानकारी के अनुसार वह इससे पहले भी इसी तरह टावर पर चढ़ चुका है, जिसे उस समय प्रशासन और स्थानीय लोगों की समझाइश के बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया था।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से अपनी समस्या का समाधान नहीं होने के कारण उसने दोबारा यह कदम उठाया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। प्रशासन एवं पुलिस को सूचित कर दिया गया है। अधिकारी मौके पर पहुंचकर युवक को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास कर रहे हैं।
